नए नाम के साथ भारत आ सकती है Ford Endeavour !
Automotive Latest ऑटो

नए नाम के साथ भारत आ सकती है Ford Endeavour !

ford-endeavour-everest

नए नाम के साथ भारत आ सकती है Ford Endeavour, जानें क्या होंगी खूबियां।

अमेरिकी कार निर्माता फोर्ड एक बार फिर भारतीय बाजार में वापसी की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही भारत में फुल साइज एंडेवर एसयूवी लॉन्च कर सकती है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी (SUV) को किस नाम और खासियत के लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते है इस बारे मे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फोर्ड फिर से भारतीय बाजार में वापसी कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी फुल साइज एसयूवी के साथ भारतीय बाजार में दोबारा एंट्री करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स दे सकती है और इसे किस नाम से पेश किया जा सकता है? हम आपको इस लेख में यह जानकारी प्रदान करेंगे।

endeavour-everest

भारत आएगी Ford Endeavor

रिपोर्ट्स के मुताबिक फोर्ड भारत में अपनी नई एसयूवी पेश कर सकती है। कंपनी जिस गाड़ी को भारत में वापस ला सकती है वह एसयूवी सेगमेंट की गाड़ी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी पहली बार एंडेवर (Endeavour) की न्यू जेनरेशन को भारत में लॉन्च करेगी। इसके बाद भारत में ज्यादा कारें आयात की जा सकेंगी।

किस नाम से आएगी Ford Endeavor

ऐसी खबरें हैं कि कंपनी भारत में फुल साइज एंडेवर एसयूवी को एवरेस्ट (Everest)नाम से बाजार में उतार सकती है। फिलहाल यह एसयूवी ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड जैसे कई देशों में इसी नाम से पेश की जाती है।

ऐसे में कंपनी इसे भारत में एंडेवर की जगह एवरेस्ट नाम से भी पेश कर सकती है। प्रारंभ में, कंपनी ने भारत में एंडेवर नाम का उपयोग किया क्योंकि एवरेस्ट नाम किसी अन्य डिवीजन के लिए एक पंजीकृत ट्रेडमार्क था। और अब फोर्ड ने एवरेस्ट के नाम का अधिकार हासिल कर लिया है।

कब तक आएगी भारत

फ़िलहाल कंपनी ने इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि फोर्ड इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी पेश कर सकती है। कथित तौर पर, कंपनी से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि हम एवरेस्ट को अलग से नहीं बना सकते हैं और इसलिए इसे किसी अन्य नाम के बजाय एवरेस्ट नाम से ले जाया जा सकता है। शुरुआत में कंपनी इस एसयूवी को भारत में बनाने के बजाय विदेशों से सीमित मात्रा में आयात कर सकती है।

क्‍या होंगी खूबियां

नई एंडेवर को एवरेस्ट के नाम से पेश करने के अलावा कंपनी इसमें कई शानदार फीचर्स भी देगी। जानकारी के मुताबिक, मैट्रिक्स हेडलाइट्स के अलावा, एल-आकार की हेडलाइट्स, 12-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 12.4-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Auto AC , 9 एयरबैग, ADAS के अलावा भी कई बेहतरीन फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। कंपनी इसमें दो लीटर टर्बो डीजल इंजन दे सकती है और इसकी कीमत 50 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

X