गर्मी का मौसम आते ही हमारे शरीर में समस्याएं शुरू हो जाती है जैसे की :- भूख कम लगना, चिड़चिड़ापन जैसी परेशानिया होने लगती है ऐसे समय पर हमें हीट स्ट्रोक (लू) से भी बच कर रहना पड़ता है। गर्मी के दिनों में बॉडी का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है।मुख्य रूप से छोटे बच्चों को इन दिनों में बचा कर रखना पड़ता है क्योंकि वह बाहर खेलते जाते हैं और तुरंत बीमार हो जाते हैं। तो मेरा आप सभी लोगों से आग्रह है कि आप जब कभी भी आप घर से बाहर जाए तो अपने साथ में पानी का बॉटल जरूर साथ लेकर जाए और अपने बॉडी को कवर कर बाहर निकले।
आज, हम आपके लिए गर्मियों में खाने वाली चीजें लाए है। जिससे आपको गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आप इसे बड़ी आसानी से घर पर बना सकते हैं गर्मी के दिनो मे अक्सर लोग खाना कम और पानी ज्यादा पीते है। खाना खाने का तो मन ही नहीं करता। यदि आप सिर्फ पानी भी पी रहे है तो उसमे कुछ पोस्टिक चीज़ों को मिला कर पीना चाहिए। तो आज हम आपके लिए बहुत ही आसान रेसिपी ले आये है,जिसे आप कुछ मिनटों में बना सकते है।
1. नींबू पानी

गर्मियों के दिनों मे अगर आपके घर में कोई मेहमान आया तो आप उसे निम्बू पानी पिला सकते है। इससे वो बहुत ही जल्दी रिलैक्स हो जाते है और ये ही नहीं इसे पिने के और भी बहुत सारे लाभ है।
नींबू पानी बनाने की सामग्री:-
पानी: 500 ग्राम
नींबू : 2
चीनी पाउडर:150 ग्राम
नमक: 1/2(आधा) चम्मच
काला नमक:1(आधा) चम्मच
जीरा पाउडर:1/2(आधा) चम्मच (भुना हुआ)
बर्फ के टुकड़े(ice cube): 4 पीस
बनाने की विधि :-सबसे पहले नींबू को 2 भागो में काट ले। और फिर एक बड़े कटोरे में निम्बू क रस को निचोड़ ले। फिर उसमे चीनी, काला नमक, जीरा पॉवडर और सदा नमक डाले।और उसमे बिना पानी डाले हुए मिलाये। चीनी धूल जाने पे उसमे पानी डाले और और उसे अच्छे से मिला दे।और फिर उसे ग्लास में निकालें और उसमे थोड़ा सी आइस क्यूब डालकर उसे निम्बू के टुकड़े से सजा दे।और हमरा निम्बू पानी बनाकर तैयार हो गया है।और उसे उसी समय जल्दी से अपने मेहमान/बच्चों को पिला दे या खुद निम्बू पानी पीकर अपनी प्यास बुझाये।
2. कोल्ड कॉफ़ी

अगर आप भी कॉफी के शौक रखते है तो यह रेस्टुरेंट स्टाइल कोल्ड कॉफ़ी रेसिपी आप ही के लिए है। इसमें आपको कॉफी का टेस्ट भी आएगा और आपको गर्मियों से बचने में मदद भी करेगा।
कोल्ड कॉफ़ी बनाने की सामग्री:-
उबाल कर ठंढा किया हुआ दूध : 2 कप
कॉफ़ी : 2 चम्मच
गरम पानी : 2 चम्मच
चीनी : 2 चम्मच
वनीला आइसक्रीम : 4 क्यूब
बर्फ के टुकड़े : 2-3 पीस
चॉकलेट सिरफ : 2 चम्मच
क्रीम : 1/2 कप
कोल्ड कॉफ़ी बनाने की विधि :- सबसे पहले एक बाउल में कॉफ़ी पाउडर डाले और उसमे एक चम्मच गरम पानी डाल दे और उसे अच्छे से मिक्स कर ले।और एक बड़े जार में दूध उबाल कर ठंढा कर ले।फिर उसमे कॉफ़ी और चीनी को भी डाल दे।और मिक्सी डाल के 2 मिनट के लिए चला दे। फिर उसमे वनीला आइसक्रीम और बर्फ के टुकड़े को डाल दे और फिर थोड़ी देर के लिए मिक्सी चला दे। अब हमरी कोल्ड कॉफ़ी लगभग बनकर तैयार है। उसके बाद कोई भी 2 मग/ग्लास ले और उसमे चम्मच की मदत से मग के अंदर चॉकलेट सिरफ लगा दे। और थोड़ा सा चॉकलेट लगा मग/ग्लास के ऊपर लगा दे। फिर कॉफ़ी को मग/ग्लास मे डाल के सर्व करे।
3. तरबूज जूस

हमारी तीसरी रेसिपी है तरबूज जूस, जिसे आप घर पर फटाफट वाटरमेलन जूस बना सकते है। यदि आपको जूस नहीं पसंद है तो इसे काट कर मज़दार सलाद जैसा भी खा सकते है।
तरबूज का जूस बनाने की सामग्री:-
तरबूज : 1 KG किलो
पुदीना : 10-15 पत्ता
निम्बू का रस : 1 (2-3 चम्मच)
काला नमक : 1 चम्मच (स्वादानुसार )
बनाने कि विधि :-सबसे पहले तरबूज को छीलकर उसके लाल वाले पार्ट के छोटे छोटे टुकड़े काट ले। ताकि उसका जूस बनाने में ज्यादा परेशानी ना हो। और फिर इसे मिक्सी के जार में डाले और उसमे पुदीने के पत्ते और नमक डाल कर 2 मिनट तक मिक्सी में पीस ले उसके बाद उसको छान ले। ताकि तरबूज के बीज निकल जाए और अब उसे सर्विंग ग्लास में निकाल ले।अगर आप चाहे तो उसे पुदीने के पत्ते से या किसी और चीझ से डेकोरेट भी कर सकते है।
4. बटर मिल्क मलाईदार लस्सी

हमारे चौथी रेसिपी है बटर मिल्क, गर्मियों के दिनों में लस्सी बहुत ही ज्यादा काम करती है और आपको लू से बचाती है। बटर मिल्क आपको बहुत ही जल्दी शक्ति देता है और आपको रिलैक्स फील करवाता है। इसीलिए आज हम आपके लिए लस्सी बनाने कि रेसिपी ले के आये है।
मलाईदार लस्सी बटर मिल्क बनाने की सामग्री:
दही : 2 कप (250 ग्राम)
दूध : 1 कप (150 ग्राम)
चीनी : 50 ग्राम
इलाइची पाउडर : 1/4 चम्मच
केसर : 7-8 दाने
गुलाब जल : 1 चम्मच
बारीक़ ड्राई फ्रूट्स(बादाम,पिस्ता,काजू): 2-3 चम्मच (Optional)
बनाने की विधि : सबसे पहले दही को किसी बड़े और गहरे बर्तन में डाल ले। फिर उसे लकड़ी वाले ब्लैंडर से उसे 5 मिनट तक मिलाये। फिर उसमे चीनी डाल दे और उसे फिर से अच्छे से मिलाये। फिर उसमे ठंडा दूध डाल दे और उसे फिर 4-5 मिनट तक मिलाये। और आप देखेंगे कि लस्सी में झाग आने लगा है। फिर उसमे बारीक़ केसर, ड्राई फ्रूट्स(बादाम,पिस्ता,काजू) और गुलाब जल को डाल दे और उसे मिला दे। फिर उसे ग्लास में निकल ले उसके ऊपर थोड़ा सा बादाम, पिस्ता और कुछ केसर के दाने से उसे सजा दे। और हमारी मलाईदार लस्सी बनकर तैयार है।
5 . आइसक्रीम

हमारी पांचवी रेसिपी है आइसक्रीम, इससे आप अपने घर पर 5 मिनटों में बना सकते हैं। तो अगर आपको फटाफट से कोई मीठा बनाना है तो आप इसे जरूर बनाये।
आइसक्रीम बनाने की सामग्री:-
फूल फैट क्रीम: 150 ग्राम
दूध: 150 ग्राम
चीनी: 3 चम्मच
ड्राई फ्रूट्स
नमक 3 चम्मच
वैनिला एसेन्स: 1/2 चम्मच
जिपलॉक बैग/प्लास्टिक : 2
बर्फ: 1 कटोरा
बनाने कि विधि :- सबसे पहले क्रीम, दूध, और चीनी को डाल कर उसे अच्छे से मिला दें। फिर उसमे वनीला एसेन्स डाल कर मिला दें।आप चाहे तो जिपलॉक के जगह के प्लास्टिक लिफाफे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरे में प्लास्टिक लिफाफे को रख लें ताकि दूध के को डालते समय परेशानी ना हो। फिर दूध को डाल दे। फिर उसे रबर से बंद कर लें।अब जिपलॉक में आधी बर्फ को डाल देंगे और फिर उसमे दो चम्मच नमक डाल दें। फिर दूध वाले पैकेट को जिपलॉक डाल दें। और ऊपर से बाकी बर्फों और नमक को भी डाल दें। फिर जिपलॉक को बंद कर दें।फिर उसे किसी भी तौलिया से चारों तरफ से अच्छे से ढक दें। फिर उसे 5-7 मिनट तक उसे जोर-जोर इसे हिलाये। दूध वाले पैकेट को जिपलॉक बैग से निकालें और आप देखेंगे कि आपकी आइसक्रीम अच्छे से जम गयी हैउसके बाद उसे खोलें और उसे किसी प्लेट या कटोरे में निकाल लें। फिर उसे थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स से सजा सकते हैं और आपकी आइसक्रीम तैयार है।
6. फ्रूट कस्टर्ड

हमारी छठी रेसिपी है फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी, इससे आप मीठे के तौर पर बना सकते है। और खिला सकते हैं इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है। और इसमें हम सभी फलों का इस्तेमाल करते है। इसे बनाने में बहुत की कम टाइम लगता है और इसे बनाना बहुत ही आसान है।
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की सामग्री
दूध : 500 ग्राम
कस्टर्ड पाउडर : 2 चम्मच
चीनी : 25 ग्राम
सेब
अनार
पपीता
हरे वाले अंगूर
काले वाले अंगूर
बनाने की विधि :-सबसे पहले एक बर्तन में दो चम्मच कंडेन्स मिल्क पाउडर डाल ले और उसमे 100 ग्राम दूध डालकर उसका अच्छे से घोल बना ले, और साइड में रख दे। फिर बचे हुए दूध को गैस पे गरम होने के लिए रख दे।और उसमे चीनी डालकर मिला दे। जब दूध में उबाल आ ये तो उसमे कंडेन्स मिल्क का घाल को डाल दे और मिलाये। और करीब 2 मिनट तक उसे मिलते हुए पकाये, और आप देखेंगे की हमारी दूध गाढ़ा हो गया है।अब उसे किसी कटोरे में निकाल दे और उसे 10 मिनट के लिए ठंढा होने के लिए छोड़ दे। उसके बाद उसमे सारे फलों (सेब, पपीता, अंगूर और अनार) को डाल देउसे अच्छे से मिला दे। और उसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दे।और फिर उसे किसी दूसरे कटोरे में निकाल ले और मेहमानो को परोसे।
7. बादाम दूध

अगर आप बहुत थक गए हैं और नींद नहीं आ रहे हैं तो आप बादाम मिल्क भी पी सकते हैं और इससे आपको बहुत बढ़िया नींद आएगी।वैसे तो दूध को आप बहुत तरीको से बना सकते है जिस की केसर दूध, पास्ता दूध, शहद दूध आदि। लेकिन आज हम आपको बताने वाले है। कि बादाम दूध कैसे बनाते है।
बादाम दूध बनाने की सामग्री:
दूध : 250 ग्राम
बादाम : 10-12
केसर : 2 चुटकी
चीनी : 2 चम्मच
इलाइची पाउडर : 1/4 चम्मच
बनाने की विधि :- अगर आपको सुबह के टाइम बादाम का दूध बनाना है तो रात में ही 10-12 बादाम को पानी मे फूलने के लिए डाल दे। और सुबह पानी से निकल कर ले और इसके छिलके निकल ले। फिर 50 ग्राम दूध डालकर उसे अच्छे से मिक्सी मे पीस ले



Leave feedback about this
You must be logged in to post a comment.