तू झूठी मैं मक्कार BoxOffice!
एंटरटेनमेंट

तू झूठी मैं मक्कार BoxOffice!

Bollywood Box Office Collection 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने को तैयार ‘तू झूठी मैं मक्कार (TJMM)8वे  दिन कितना करोड़ का किया कारोबार!

Bollywood Box Office Collection: ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का पहला वीकेंड काफी शानदार रहा | फिल्म के इस वीकेंड तक 100 करोड़ को पार करने की उम्मीद है |

“तू झूठी मैं मक्कार” Box Office Collection के 8 दिन – शाहरुख खान स्टारर “पठान” के बाद रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी, 2023 की दूसरी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर बढ़ रही है। फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और रणबीर और श्रद्धा की नई जोड़ी को भी पर्दे पर खूब पसंद किया गया। “प्यार का पंचनामा” फेम लव रंजन द्वारा निर्देशित, “तू झूठी मैं मक्कार” बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रही है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म दूसरे वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। आइए यहां जानते हैं कि रिलीज के आठवें दिन ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने कितना कलेक्शन किया।

8 वें दिन तू झूठी मैं मक्कार ने की कितनी कमाई?

‘तू झूठी मैं मक्कार’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर जम रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं अब फिल्म के 8वे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. हालांकि, 8वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई थी।सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने बुधवार को यानी आठवें दिन 5.60 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ, ‘तू झूठा मैं मक्कार’ की कुल कमाई अब 87.91 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म की कमाई को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह इस सप्ताह के अंत तक 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी,इसी के साथ ये फिल्म ‘पठान’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने वाली साल 2023 की दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी.

तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर और श्रद्धा के अलावा डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी मुख्यभूमिका निभा रहे हैं,इस फिल्म से कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी और मशहूर बॉलीवुड अभिनेता बोनी कपूर ने डेब्यू किया है फिल्म की कहानी की बात करें तो यह रणबीर और श्रद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है।

वही अगर रणबीर कपूर के काम की बात करें तो वह जल्द ही रश्मिका मंदाना के साथ “एनिमल” में नजर आएंगे और  श्रद्धा कपूर ‘स्त्री 2’ में नजर आएंगी।

इस साल की पहली रोमांटिक कॉमेडी मूवी ने लोगो को काफी एंटरटेन किया है और लोगो ने इस जोड़ी को काफी पसंद भी किया है।

Leave feedback about this

X