Foods for Bones Health – अगर आप अपनी हड्डियों को लोहे जैसी मजबूत बनाना चाहते हैं तो आज से ही ये पांच चीजें खाना शुरू कर दें।
कमजोर हड्डियों के कारण व्यक्ति को अपने दैनिक कार्य करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हड्डियों में दर्द और हड्डियों का आसानी से टूट जाना इसके कुछ लक्षण हैं। पोषण की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. इसलिए हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
कैल्शियम, विटामिन डी और पोटैशियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती है।
कमजोर हड्डियों की वजह से कमर व हाथ-पैरों में दर्द हो सकता है।
हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद खाद्य पदार्थों में बादाम, पालक, ब्रोकोली और सैल्मन जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
शरीर को मजबूत और फिट बनाए रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। कमजोर हड्डियों के कारण बचपन से ही गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कैल्शियम हड्डियों के लिए एक आवश्यक खनिज है। साथ ही मैग्नीशियम, विटामिन डी और पोटैशियम भी हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। हमारा शरीर इन पोषक तत्वों का उत्पादन स्वयं नहीं कर सकता है, इसलिए इन्हें डाइट के जरिए पूरा किया जाता है लेकिन अगर हम आहार में इन तत्वों वाले खाद्य पदार्थों को शामिल नहीं करते हैं, तो हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हड्डियों को स्वस्थ बनाने में मदद करेंगे।

1.पालक (Spinach)
हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक को सबसे ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। पालक में आयरन के अलावा कैल्शियम भी पाया जाता है। कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। पालक में कैल्शियम, मैंगनीज और विटामिन K की अच्छा मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जरूरी है। इसलिए अपने आहार में पालक शामिल करने से कमजोर हड्डियों की समस्या दूर हो सकती है।
2.सोयाबीन (Edamame)
एडमामे कच्चा सोयाबीन है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा प्रोटीन मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होता है।
इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फोलेट, कैल्शियम और आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन के भी होता है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
3.सैल्मन मछली (Salmon)
सैल्मन विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर एक तैलीय मछली है। विटामिन डी की कमी के कारण शरीर कैल्शियम का उपयोग नहीं कर पाता,जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए साल्मन, टूना जैसे फिश खाना फायदेमंद हो सकता है। सालमन मछली में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। प्रोटीन को हड्डियों और मांसपेशियों के विकास के लिए अच्छा माना जाता है।
4.ब्रोकली (Broccoli)
गोभी की तरह दिखने वाली ब्रोकली काफी फायदेमंद होती है। ब्रोकली में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन K होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। तो, अपने आहार में ब्रोकली को शामिल करें।
5.बादाम (Almond)
ये सूखे मेवे हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. यही कारण है कि विशेषज्ञ भी लोगों को सूखे मेवे खाने के लिए कहते हैं। बादाम उनमें से एक है और यह हमें कई तरह से फायदा पहुंचाता है। बादाम खाने से हड्डियां मजबूत होने समेत कई फायदे मिलते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और पोटैशियम होता है। ये तीन तत्व हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी हैं। इसलिए अपने आहार में बादाम को शामिल करें। इसका मक्खन खाना आपकी हड्डियों के लिए भी अच्छा हो सकता है।

