Holi 2024: वृन्दावन, मथुरा, बनारस, काशी और पुष्कर! क्या आप जानते हैं होली देखने का खर्च कहां और कितना आएगा?
होली 2024: होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। अगर आप खुद कई सालों से घर पर ही होली मनाते आ रहे हैं और इस बार कुछ नया करना चाहते हैं, तो कुछ खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं, जहां आप होली अच्छे से मना पाएंगे।
होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। बहुत से लोग इस छुट्टी का इंतजार करते हैं,इस त्यौहार को लोग खुशी और उत्साह के साथ मानते है। अगर आप खुद भी सालों से घर पर ही होली मनाते आ रहे हैं और इस बार कुछ नया करना चाहते हैं तो कुछ खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं जहां होली अनोखे अंदाज में मनाई जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि मशहूर जगहों पर होली मनाने का कितना खर्चा आता है।
बनारस, मथुरा-वृंदावन की होली
वृन्दावन मथुरा की होली काफी प्रसिद्ध है। यहां होली मनाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आप दो या तीन दिनों में मथुरा और बरसाना के मंदिरों और दर्शनीय स्थलों को देख सकते हैं। दिल्ली से मथुरा तक की यात्रा में यमुना राजमार्ग के माध्यम से केवल दो घंटे लगते हैं। दिल्ली से आप कार या बस से मथुरा जा सकते हैं। आप 200 रुपये में दिल्ली से मथुरा तक बस ले सकते हैं।

आपको किसी अच्छे होटल में 500 रुपये से 3000 रुपये में कमरा मिल सकता है। खाने पर आप 500 से 1000 रुपये तक खर्च करेंगे। आप स्थानीय टैक्सी या ई-रिक्शा से मथुरा-वृंदावन की यात्रा कर सकते हैं। महज 300 से 500 रुपये के बीच यहां के ई-रिक्शा चालक आपको 5 से 6 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करा देते हैं। आप 4-5 हजार में 3-4 बिता सकते हैं।
काशी की होली
काशी की मसान होली प्रसिद्ध है। यहां श्मशान की राख से मसान होली मनाई जाती है। मसान होली देवों के देव महादेव को समर्पित है।
यह एक प्राचीन परंपरा है जो 18वीं शताब्दी से चली आ रही है। माना जाता है कि भोलेनाथ को शव बहुत प्रिय हैं। पुराणों के अनुसार, रंगभरी एकादशी के दिन ही भगवान शिव माता पार्वती को विवाह के बाद काशी लाए थे। देवी पार्वती के आगमन की खुशी में शिवगण शवों को जलाकर होली मनाते हैं। मसान होली को मृत्यु पर विजय का प्रतीक माना जाता है। शिवपुराण में भी मसान होली का चित्रित किया गया है
आपके बजट के आधार पर होटल या कमरे की दरें भिन्न हो सकती हैं। यहां आपको 300 से 600 रुपए में हॉस्टल मिल जाएगा। यहां कई रेस्तरां और भोजनालय हैं, आप प्रतिदिन 500-700 रुपये में अच्छा खाना खा सकते हैं। दिल्ली से आप 500-1500 रुपये में आसानी से काशी पहुंच सकते हैं। काशी में रहना और खाना सस्ता है, आप यहां 5,000 रुपये में 3-4 दिन रह सकते हैं।
पुष्कर की होली
राजस्थान का एक छोटा सा शहर पुष्कर अपनी संस्कृति और होली के लिए प्रसिद्ध है। हर साल होली के दिन, यहां देश और विदेश से लाखों पर्यटक आते है। यहां वराह घाट और ब्रह्मा चौक पर प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। दिल्ली से पुष्कर तक की दूरी 471 किलोमीटर है। यदि आप टैक्सी से यात्रा करते हैं या अपनी कार चलाते हैं, तो आप लगभग आठ घंटे की यात्रा करेंगे। अजमेर और पुष्कर में भी रेलवे स्टेशन हैं, जहां किराया 500 रुपये से 1,500 रुपये के बीच होगा। आप यहां रोजाना 500-100 रुपए में खाना खा सकते हैं। यहां आप 5-7 हजार रुपये में 3-4 दिन आराम से रह सकते हैं।

