भारत एक ऐसा देश है जो सभी पर्यटकों की सूची में जरूर आता है। यहां आपके पास घूमने के लिए विकल्प की कोई कमी नहीं होगी, पर आपके घूमने के लिए समय की कमी हो सकती है। हर साल यहाँ पर देश विदेश से पर्यटक इन खूबसूरत जगहों को देखने के लिए आते है। और आपको भी एक बार इन सब जगहों पर घूमने जरूर जाना चाहिए। तो आईये जानते है भारत में ऐसी कौन सी जगहे है जहा पर आप जाना पसंद करेंगे।

लद्दाख
यह एक ऐसा नाम है जो की सब ने जरूर सुना होगा। आज के समय में लद्दाख जाना हर व्यक्ति का सपना बन गया है। और यह सपना हो भी क्यों ना क्यूंकि लद्दाख है ही इतनी खूबसूरत जगह। लद्दाख एक सुंदर हिमालय पर्वत श्रृंखला में बसा है। यह एक ऐसी जगह है जिसे हर कोई स्वर्ग के रूप में मानता है और यहाँ पर जाने की हर कोई इच्छा रखता है। जिसे कभी इस जगह को छोटा तिब्बत के नाम से जाता था, अब एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है।
बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच बसा लद्दाख तिब्बती बौद्ध संस्कृति का केंद्र है। लद्दाख के कुछ पर्यटन स्थलों में पैंगोंग झील, मैग्नेटिक हिल, खारदुंगला दर्रा, नुब्रा घाटी जैसे शानदार स्थान शामिल हैं। लद्दाख एक ऐसी भूमि भी है । जो की अपनी समृद्ध विरासत और संस्कृति के लिए लोकप्रिय है । यह तिब्बती याक समेत कई दुर्लभ जानवरों का भी घर है।
काजा
काजा एक नदी के कोने में बसा हिमाचल प्रदेश की सुन्दर और एक शांत जगह है, जो पर्यटकों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है। यह स्पीति घाटी का उप-संभागीय मुख्यालय है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई लगभग 3800 मीटर है। यह स्पीति नदी के बांए किनारे पर खड़ी चोटी की तलहटी पर स्थित है। कभी यह स्पीति के प्रमुख “नैनो” का मुख्यालय था। मठ, गोम्पा और अन्य ऐतिहासिक स्थल इस शहर के पुराने जादुई आकर्षण है। काजा आज आधुनिकता और अनूठी प्राचीन संस्कृति का अद्भुत मिश्रण है जो अपने रहस्य से किसी को भी मुग्ध कर देगा।
काजा शिमला शहर से 425 किमी दूर है। स्पीति वैली में स्थित काजा हिमाचल प्रदेश का एक शानदार पर्यटन स्थल है, जो अपने शानदार बौद्ध मठों, पहाड़ी दृश्यों, और प्राचीन गांवों के लिए जाना जाना जाता है।
काजा लाहौल स्पीति जिले का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र भी है, जो चारो ओर से बर्फ की बिछी हुई चादर से ढका हुआ है। यदि आप पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती के साथ घूमने के भी शौकीन हैं तो यहां जाने की योजना बना सकते हैं। नदियां और झरने यहां के प्राकृतिक की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। यह पर्यटन स्थल ऐतिहासिक रूप से भी बहुत महत्व रखता है, यह पूरी घाटी प्राचीन गांवों, क्षेत्र मठों, और अन्य धार्मिक दर्शनीय स्थलों से भरा हुआ है, और यहाँ की यात्रा की जा सकती है।
मैकलोडगंज
हिमाचल प्रदेश राज्य में धर्मशाला के पास स्थित मैकलोडगंज एक प्रमुख हिल स्टेशन है, मैकलोडगंज को छोटे ल्हासा के रूप में भी जाना जाता है। मैकलोडगंज एक सुंदर शहर है जो ऊपरी धर्मशाला के पास स्थित तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के निवास के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है | धौलाधार की खूबसूरत पहाड़ियों और हरे-भरे वनस्पतियों के बीच में बसे मैक्लोडगंज में तिब्बती प्रभाव और संस्कृति काफी हद तक यहां के तिब्बती समुदाय के कारण है। मैक्लोड गंज पूरे हिमाचल प्रदेश में सबसे खूबसूरत परिदृश्यों में से एक है। जब आप मैक्लोडगंज की यात्रा करें तो इसे अवश्य देखें। यही वजह है कि मैक्लोडगंज में साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।
धर्मशाला से मैक्लोडगंज केवल पांच किलोमीटर दूर हैं और इस के साथ भागसू नाग और कांगड़ा के गाँव एक दूसरे के बहुत करीब हैं।
लेकिन आप सभी को मैक्लोडगंज की यात्रा पर इन सभी स्थानों की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। और साथ में आपको मैक्लोडगंज में त्रिउंड ट्रेक के नाम से मशहूर ट्रेक जरूर करना चाहिए। यह ट्रेक मैक्लोडगंज के सबसे लोकप्रिय ट्रेक में से एक है।
फूलों की घाटी
फूलों की घाटी एक ऐसी जगह है जहां हर कोई अपने जीवन में कम से कम एक बार जरूर जाना चाहता है क्योकि यह एक बहुत खूबसूरत घाटी है। इस घाटी को अंग्रेज़ी में Valley of Flowers के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह भारत में उत्तराखंड के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है। फूलों की घाटी ट्रेक भारत और हिमालय में सबसे लोकप्रिय ट्रेक में से एक है। द वैली ऑफ़ फ्लावर्स ट्रेक धरती पर स्वर्ग का अहसास कराता है।
लेकिन फूलों की घाटी की प्रसिद्धि और लोकप्रियता के पीछे एक मजबूत कारण है – यह फूलों की घाटी भारत के सबसे पुराने और सबसे लोकप्रिय ट्रेक में से एक है। 1980 में, भारत सरकार ने फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान बनाया था, और बाद में 2002 में, यूनेस्को की विश्व विरासत की एक साइट के रूप में मान्यता दी गयी। शब्दों में यहाँ की सुंदरता को बयां करना कठिन है |
इसका अनुभव आपको खुद करना होगा, और यह अनुभव आपके जीवन में सबसे लोकप्रिय अनुभव में से एक होगा।इस घाटी की तुलना किसी और से करना बहुत मुश्किल है , इस खूबसूरत घाटी में आपको कही प्रकार के फूल देखने को मिलेंगे लाल फूल, पीले फूल, पिंक फूल, यह सब फूलों की घाटी में अपने आप में एक खूबसूरत अद्भुत नजारा है।