Pushpa 2 Teaser Out – ‘पुष्पा: द रूल’ का टीज़र है शानदार, अब तक नहीं देखा होगा अल्लू अर्जुन का ऐसा अवतार.
साल 2024 साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन अपने नाम करने वाले है। पिछले 2 साल से फैंस उनकी आने वाली मूवी पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। जो जल्द खत्म होने वाला है। इस साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर थिएटर्स में दस्तक देने वाली है पुष्पा 2, इसी बीच फिल्म का टीजर सामने आ गया है।
अल्लू अर्जुन एक बार फिर पर्दे पर छाने वाले है। पुष्पा राज की कहानी की अगली कड़ी से कुछ ही हफ्तों में पर्दा उठने वाला है। इसी बीच फिल्म पुष्पा: द रूल का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें लाल चंदन का कारोबार और उसके राजा पुष्प राज का खौफनाक अंदाज नजर आ रहा है.
अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। मेकर्स ने फिल्म के टीजर रिलीज डेट और पोस्टर की घोषणा कर दी है। साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए पुष्पा 2 की टीम फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज करेगी।

नहीं देखा होगा अल्लू का ये अवतार
पुष्पा द रूल के टीजर में स्टार अल्लू अर्जुन बिल्कुल न्यू अवतार में नजर आ रहे है। साड़ी, ज्वेलरी और परफेक्ट मेकअप के साथ पुष्पा की ये लुक फिल्म में दिलचस्पी बढ़ा देगी। 1 मिनट 8 सेकेंड के इस टीजर में अल्लू अर्जुन सिर से लेकर पैर तक अपने लुक से हैरान कर रहे है। एक्शन और टीज़र में पुष्पा राज की शानदार परफॉर्मेंस की झलक मिलती है।
जी हां, फिल्म के नए पोस्टर की बात करें तो इसमें एक पैर नजर आ रहा है, जिस पर घुंघरू बांधे हैं, जो शायद पुष्पा राज का हो सकता है। इससे पहले फिल्म में अल्लू अर्जुन का चेहरा और हाथ सामने आए थे। इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
पुष्पा राज ने बढ़ाई सरगर्मी
हाल ही में निर्माताओं द्वारा पुष्पा द रूल के टीज़र रिलीज़ की घोषणा की गई थी। एक- एक कर अल्लू अर्जुन के लुक से पर्दा हटाया गया। रविवार को टीजर रिलीज के संबंध में एक अपडेट आया जिसमें फिल्म में अभिनेता का पूरा लुक सामने आया। इसी बीच सोमवार को पुष्पा द रूज का टीजर रिलीज किया गया.
पुष्पा: द रूल की कहानी क्या है?
फिल्म लाल चंदन और इसकी तस्करी करने वाले पुष्पा राज की कहानी बताती है। 2021 में आए पुष्पा द राइज में एक जिद्दी और सनकी पुष्पा राज के सबसे बड़े तस्कर बनने की कहानी दिखाई गई थी। अंत में, पुष्पा राज का सामना उसके जैसे सख्त पुलिस वाले से होता है। अब कहानी पुष्पा 2 के साथ जारी रहेगी और हम दोनों के बीच दुश्मनी का सिलसिला देखेंगे. यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है।
कब रिलीज होगी फिल्म ?
पुष्पा: द रूल का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। हालांकि, प्रोडक्शन मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। पुष्पा: द रूल में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना और फहद फासिल नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

