Latest Life Style

गर्मी के दिनों में सफेद ही नहीं इन रंगों को भी ट्राई करें !

Summer Fashion Trends 2024 – गर्मी के दिनों में सफेद ही नहीं इन रंगों को भी ट्राई करें, जो आपको ठंडक पहुंचाएंगे।

गर्मियों में चमकीले रंगों से बचना बुद्धिमानी है क्योंकि ये गर्मी पैदा करते हैं। सफेद, गुलाबी और नीला गर्मियों का रंग माना जाता है, लेकिन इनमें से कई रंग सभी त्वचा टोन पर सूट नहीं करते हैं। ऐसे और भी कई रंग हैं जिन्हें आप गर्मियों में आज़मा सकते हैं।

गर्मियों में डार्क कलर के आउटफिट्स बढ़ा सकते हैं शरीर का तापमान।
गर्मियों में सफेद के अलावा बेज, लाइट ब्लू, मस्टर्ड, बरगंडी जैसे कलर्स को भी कर सकते हैं ट्राई।

Summer Fashion2024 – गर्मियां आते ही ऑफिस में काम करने वालों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि वे क्या पहनें, जिससे वे गर्मियों में कूल भी रहें और लुक भी बोरिंग न लगे। ऐसे मौसम में कूल रहने के लिए कपड़ों के फैब्रिक और रंग पर ध्यान देना जरूरी है। हल्के रंग के कपड़े गर्मी कम सोखते हैं और आपको ठंडा रखते है। गर्मियों के लिए वैसे तो व्हाइट कलर को बेस्ट माना जाता है, लेकिन कुछ और भी कलर्स है। जिनके साथ आप इस मौसम में एक्सपेरिमेंट कर सकती है।

Summer-Fashion

बरगंडी (Burgundy) – यह गहरा, सुंदर और हर स्किन पर जंचने वाला रंग है। इसको अकसर गहरे लाल, भूरे या बैंगनी रंग का मिश्रण माना जाता है और कभी-कभी मैरून रंग भी समझ लेते हैं, लेकिन बरगंडी में मैरून की तुलना में बैंगनी रंग ज्यादा शामिल होता है। ऑफिस के हिसाब से ये कलर बिल्कुल भी ओवर नहीं लगता।

बेज (Beige) – यह रंग अपनी अविश्वसनीय सुंदरता और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाना जाता है। इसे भूरे और सफेद रंग का संयोजन कहा जाता है और कभी-कभी इसे पीले या भूरे रंग के साथ भी जोड़ा जाता है। बेज रंग ठंडा और शांत माना जाता है। इस रंग की ड्रेस ऑफिस के लिए बेस्ट है।

हल्का नीला (Light Blue) – यह रंग शांति और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। यह शरीर और दिमाग को भी तरोताजा कर देता है। चाहे ऑफिस में हों, छुट्टी पर हों या कैज़ुअल आउटिंग के दौरान, यह रंग सभी अवसरों के लिए उपयुक्त है।

टेराकोटा रंग (Terracotta) – यह रंग मिट्टी के रंग के समान है। यह भूरे और लाल रंग का मिश्रण है। यह रंग गर्मियों में पहनने के लिए भी बहुत अच्छा है और लगभग हर मौके पर उपयुक्त है।

मस्टर्ड कलर (Mustard) – यह पीले और भूरे रंग का मिश्रण है। सरसों का रंग शक्ति, खुशी, रचनात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस रंग की सबसे अच्छी बात यह है कि यह किसी भी स्किन टोन पर अच्छा लगता है। चाहे ऑफिस में हों, पार्टी में हों या बाहर…आप इस कलर को बेझिझक ट्राई कर सकती हैं।

कैसा हो फैब्रिक

सूती कपड़े पहनना आमतौर पर एक अच्छा विकल्प होता है, क्योंकि पसीना जल्दी सोख लेता है। आपको सूती कपड़े में कई तरह की वैरायटी मिल जाएंगी। प्योर कॉटन में आपका लुक रॉयल और अलग होगा। कॉटन के अलावा आप रेयॉन, लिनेन, शिफॉन, शिफॉन, होजरी, ऑर्गेना या जॉर्जेट फैब्रिक भी पहन सकती हैं।

हैट्स और सनग्लासेस

स्टाइलिश सनग्लास और हैट पहनने से न सिर्फ आप तेज धूप से बचेंगी, बल्कि ये आपको और भी ज्यादा स्टाइलिश दिखाएंगे।

स्लिपर्स और एक्सेसरीज

अपने पैरों को ठंडा और आरामदायक रखने के लिए हल्के और स्लिपर्स चप्पल चुनें। स्टाइलिश फ्लिप-फ्लॉप्स, स्लाइड्स या स्ट्रैपी सैंडल्स आपके लुक को सुंदर बनाएंगे। आप हल्की एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं। छोटी-छोटी बीड्स की माला या पतली लेयरिंग वाली चेन, हल्के पर्ल वाले ब्रेसलेट्स, छोटे स्टड ईयररिंग आप कॉलेज और ऑफिस, दोनों जगह कैरी कर सकती हैं।

Exit mobile version