सिर्फ 5000 रुपये में इन जगहों की सैर कर सकते है !
Life Style Travel ट्रेवल

सिर्फ 5000 रुपये में इन जगहों की सैर कर सकते है !

Andretta-Village

भारत की इन जगहों पर घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं है, आप सिर्फ 5000 रुपये में इन जगहों की सैर कर सकते हैं।

आपको घूमना बहुत पसंद है, लेकिन अगर आप ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे,जिसके लिए जेब में बस 5000 रुपए हैं काफी। इन जगहों पर जाने के लिए गर्मी सबसे अच्छा समय है। आप यहां दो या तीन दिन की छुट्टियों का प्लान कर सकते हैं।

अगर आपको घूमना पसंद है, लेकिन कभी-कभी बजट के कारण आपकी योजना अटक जाती है, तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप सिर्फ 5,000 रुपये में जा सकते हैं। भारत की ये जगहें खूबसूरती में भी कम नहीं। इन जगहों पर जाने के लिए गर्मी सबसे अच्छा समय है। साथ ही इन जगहों को घूमने के लिए दो से तीन दिन भी काफी हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी जगहें शामिल हैं।

1. मुक्तेश्वर (Mukteshwar)

मुक्तेश्वर भारत में उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक बेहद ही शानदार जगह है। नैनीताल से कुछ घंटों का सफर तय करके आप मुक्तेश्वर पहुंच सकते हैं। आप इस जगह को 5000 रुपये में आसानी से कवर कर सकते हैं और गर्मियों का समय इस जगह पर जाने का सबसे अच्छा समय है। वैसे तो मुक्तेश्वर अपने मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां कई अन्य जगहें भी हैं जहां आप दो या तीन दिन की छुट्टियों को यादगार बना सकते है।

ये हिल स्टेशन 2171 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और आपको बता दें, यह जगह नैनीताल से 51 किमी, हलद्वानी से 72 किमी और दिल्ली से 343 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

कुमाऊं में मुक्तेश्वर खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ है। मुक्तेश्वर का नाम 350 साल पुराने शिव मंदिर से लिया गया है जिसे मुक्तेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है। मुक्तेश्वर अपनी एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है, यहां आप रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

2. अंडरेट्टा (Andreta)

हिमाचल में बसा छोटा सा, लेकिन बेहद खूबसूरत गांव है अंडरेट्टा, जिसे Aritstic Village भी कहा जाता है। यह हिमाचल की एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है, जहां पर्यटकों की भीड़ कम ही होती है। नेचर से लेकर एडवेंचर तक हर तरह के यात्री यहां आकर मौज-मस्ती कर सकते है। आरामदायक छुट्टियाँ बिताने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। आप प्रकृति का आनंद केवल ग्रामीण इलाकों में ही ले सकते हैं, लेकिन जब आप यहां से 180 किलोमीटर दूर बीर-बिलिंग पहुंचेंगे तो आप पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं।

उंडेट्टा के निकट पालमपुर शहर अपने चाय बागानों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां कई छोटी-छोटी नदियां हैं। पहाड़ों और नदियों के कारण यहां का मौसम हमेशा ठंडा रहता है। जो चाय बागान के लिए उपयुक्त है.

3. मांडू (Mandu)

मध्य प्रदेश का मांडू शहर भी कम बजट में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। मांडू अपनी प्राकृतिक सुंदरता के अलावा अपनी समृद्ध विरासत और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यह स्थान राजकुमार बाज बहादुर और रानी रूपमती के प्रेम का प्रतीक भी है।

यदि आप मांडू की सैर करने जा रहे हैं, तो यहां मौजूद हिंडोला महल जरूर जाएं। जितना अनोखा इस महल का नाम है उतनी ही अनोखी इसकी संरचना है। दरअसल, इस महल की दीवारें थोड़ी मुड़ी हुई हैं, जिससे महल किसी हिलती हुई चीज़ जैसा दिखता है। इसी कारण इसे हिंडोला महल कहा जाता है।

4. अमृतसर (Amritsar)

अगर अपने अमृतसर नहीं देखा, तो यहां का भी प्लान बना सकते है अगर आपका बजट कम है तो। गोल्डेन टैंपल की प्रसिद्धि से तो आप वाकिफ होंगे ही, यहां आकर मन को शांति मिलती है और सेवा का मौका मिलता है। वैसे अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं, तो यहां उसके भी काफी सारे ऑप्शन्स हैं।

अगले दिन वाघा बाॅर्डर रवाना हो जाएं। भारत-पाकिस्तान सीमा से पहले जो अंतिम भारतीय क्षेत्र है, वही सीमा वाघा बार्डर है। किसी राष्ट्रीय पर्व या खास मौके पर वाघा बार्डर जाना अधिक बेहतर रहता है, क्योंकि इस दौरान यहां विशेष आयोजन देखने को मिलता है। सीमा द्वार का कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वाघा बार्डर पर्यटकों के लिए खुला रहता है। वाघा बार्डर से निकलकर जलियांवाला बाग घूमने जा सकते हैं। जलियांवाला बाग गुलाम भारत के इतिहास के उस काले दिन का गवाह है, जब निहत्थे भारतीयों का नरसंहार किया गया था।

X