हिमाचल प्रदेश अपनी सुंदरता, पर्यटन और दर्शनीय स्थलों के लिए भारत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य है। जो शांत झीलों, ऊंचे पहाड़ों और प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाने वाला हिमाचल पर्यटकों के लिए एक खास राज्य बन गया है। अपनी ऊंची घाटियों और पहाड़ियों के साथ हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता शांति और सुकून प्रदान करती है। आज हम आपको हिमाचल की कुछ ऐसी मशहूर जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा देखी जाती है।
धर्मशाला
कांगड़ा से 17 किमी दूर स्थित धर्मशाला हिमाचल का एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से 1,475 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित धर्मशाला कांगड़ा घाटी के खूबसूरत परिदृश्य में स्थित है, जो पर्यटकों को अपनी सुंदरता से आकर्षित करता है। बर्फ से ढकी धौलाधार पहाड़ियां इस जगह को बेहद खास बना देते हैं। साथ में ही धर्मशाला में दलाई लामा का पवित्र स्थान भी है। धर्मशाला उन शांतिपूर्ण जगहों में से एक है जहां आपको प्राकृतिक सुंदरता और उत्तर भारतीय संस्कृति का सही समामेलन मिलेगा।
कसौली
कसौली, चंडीगढ़ से शिमला के रास्ते में एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह एक पहाड़ी प्रसिद्ध जगह है जिसकी प्राकृतिक सुंदरता बहुत अनोखा है। दुनिया की भीड़ भाड़ और हलचल से दूर यह हिल स्टेशन एक बड़े ही शांत वातावरण में स्थित है। कसौली हिमाचल प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी भाग में प्रसिद्ध है। कसौली का बहुत सा क्षेत्र देवदार के घने जंगलों से घिरा हुआ है जिससे इसकी प्राकृतिक सुंदरता चार गुना बढ़ जाती है। कसौली का एक विशेष इतिहास भी है। इसका प्रमुख इतिहास ब्रिटिश साम्राज्य के समय का है । विक्टोरियन शैली से बना हुआ यह हिल स्टेशन ना की देवदार के घने जंगलों से बल्कि यह प्रदेश पर्यटकों के लिए भी आकर्षक केंद्र माना जाता है।
जीभी

जीभी हिमाचल प्रदेश का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो पूरी तरह से देवदार के जंगलो और जीवों से परिपूर्ण हैं। इस जगह की समृद्ध जैव विविधता पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।
यहाँ के जंगल और प्राकृतिक नज़ारे देख कर आपका दिल खुश हो जायेगा। जीभी में आप ट्री पाई, ब्राउन डिपर, रेड स्टार, बुलबुल, कबूतर और जंगल फाउल जैसे कई रंग-बिरंगे खूबसूरत पक्षियों को देख सकते हैं।
जीभी के जंगल देवदार के वृक्षों से भरे हुए हैं और यहां पर आप स्थानीय पक्षियों के अलावा प्रवासी पक्षी देखने को मिलेंगे। और यहां के घने जंगलों में कई तरह की फूल भी देखे जा सकते हैं।
मलाणा
हिमाचल प्रदेश के बाकी पर्यटन स्थलों से बिलकुल अलग मलाणा, मलाणा गांव एक एकांत गांव है, जो पार्वती घाटी की एक तरफ की घाटी में है। मलाणा गांव हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। कुल्लू से मलाणा की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है. कुल्लू जिला एक जो की अपनी संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं के लिए भी जाना जाता है। यह स्थल उन सभी एडवेंचर करना बाले लोगो के लिए भी आदर्श जगह है क्योंकि यहाँ मलाणा तक ट्रेकिंग करके भी जा सकते हैं। इसके अलावा मलाणा में मंदिर और रेणुका देवी मंदिर पर्यटकों का मुख्य आकर्षण मंदिर है, ये दोनों मंदिर एक दूसरे के बहुत पास में है, जहां पर लोग द्वारा विभिन्न देवी देवताओं की पूजा की जाती है।
नारकंडा
हिमाचल एक खूबसूरती का नगीना है, यहाँ की हर जगह प्रकृति का एक तोहफा है। प्रकृति की सुंदरता तो आपको यहाँ हर जगह मिलेगी लेकिन सुंदरता के साथ रोमांच का एहसास करना हो तो नारकंडा आना होगा। हिमाचल प्रदेश का नारकंडा भारत का सबसे पुराना स्कीइंग डेस्टिनेशन है। नारकंडा हिल स्टेशन को प्रकृति का उपहार कहा जाना चाहिए। यहाँ की सुंदरता का हर किसी के मन को मोह लेती है। हिमाचल प्रदेश का यह छोटा-सा गांव नारकंडा में स्थित यहाँ के हिल स्टेशन प्रकृति की सुंदरता के रंगों से पूरी तरह से लबालब है | समुद्र तल से करीब इसकी ऊँचाई 2,700 मीटर पर है और नारकंडा के हिल स्टेशन के चारों तरफ हरियाली है। यह के मैदान हरी घास के ये बहुत सुखद एहसास कराते हैं। जैसे यहाँ घूमते हुए ऐसा लगता है कि हम किसी दूसरी ही दुनिया में आ गए हों।
तिरथन
यह घाटी हिमालय नेशनल पार्क से लगभग 3 किमी दूर है। तिरथन घाटी हिमाचल प्रदेश की सबसे सुंदर घाटियों में से एक है। यह घाटी प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटकों से बरी रहती है तीरथन घाटी पर्यटकों को बड़ी संख्या में अपने और आकर्षित करती है। हिमालय श्रृंख्ला पूरी तरह से बर्फ से ढकी रहती है और साथ में तीरथन घाटी ट्राउट फिशिंग के लिए काफी प्रसिद्ध है। और हर साल यहां पर बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आते हैं। बल्कि यहां पर स्थानीय लोगों से ज्यादा विदेशी पर्यटक जयदा नज़र आते हैं। इस घाटी के आसपास कई ऐसे खूबसूरत गांव भी हैं जहां आप प्राकृतिक नजारों का मज़ा ले सकते हैं। सालभर इस घाटी का मौसम बहुत सुहावना रहता है। साथ में यहां पर एडवेंचर भी कर सकते हैं। इस शांत जगह को देखने के लिए हर जगह जगह से पर्यटक आते हैं।