Adventure Travel ट्रेवल

हिमाचल की इन जगहों पर नहीं है ट्रैफिक और पार्किंग की टेंशन !

हिमाचल प्रदेश की इन जगहों पर नहीं है ट्रैफिक और पार्किंग की टेंशन, खूबसूरती है अपार

हिमाचल प्रदेश एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां घूमने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है, लेकिन साल के कई महीनों में ये जगहें लोगों से भरी रहती हैं, जिसके कारण आप इनका उस तरह आनंद नहीं ले पाते हैं, इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां मनोरंजन की पूरी गारंटी है।

हिमाचल प्रदेश भारत का एक बहुत सुंदर और टूरिस्ट का फेवरेट डेस्टिनेशन है। जिस कारण से शॉर्ट ट्रिप हो या लॉन्ग वीकेंड, दिल्ली, चंडीगढ़ रहने वाली आधी से ज्यादा जनता यहीं पहुंची रहती है। कुछ स्थानों पर तो आप किसी भी मौसम में जाएं हमेशा ही काफी भीड़ देखने को मिलती है। इसलिए अगर आप यहां की खूबसूरत वादियों को देखना और महसूस करना चाहते हैं। तो ऐसी जगहों की योजना (plan) बनाएं, जो लोगों की नजरों से दूर हों। आज हम ऐसी ही जगहों के बारे में जानेंगे जो भीड़बड़ से दूर है। लेकिन मानसून के इस समय में इन जगहों पर जाने से बचें। सितंबर के बाद यहां का प्लान बनाएं और आनंद लें।

1. धर्मकोट गांव

Dharamkot

धर्मकोट शहर मैक्लोडगंज से लगभग तीन किलोमीटर दूर है, जो अपनी खूबसूरती और शांति के लिए पर्यटकों के लिए जाना जाता है। बेशक आपको यहां ज्यादा गतिविधियों का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन अगर आप दो-तीन दिन आराम करना और ताजी सांस लेना चाहते हैं तो यहां चले आएं। फुल रिचार्ज हो जाएंगे।

कैसे पहुंचें

नजदीकी रेलवे स्टेशन: चक्की बैंक, 63.33 किमी

एयरपोर्ट: धर्मशाला, 11 किमी दूर

2. फागू

शिमला और फागू के बीच की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। इसे जादुई पहाड़ो की नगरी भी कहा जाता है क्योंकि साल के कई महीनों तक ये पहाड़ियाँ बर्फ से ढकी रहती हैं। यहां प्रकृति का सौंदर्य अद्भुत है।

कैसे पहुंचें

शिमला रेलवे स्टेशन से दूरी 18 किमी

हवाई अड्डा: जब्बरहट्टी, 20 किमी

3. कंगोजोड़ी

हिमाचल प्रदेश के नाहन में स्थित कांगोजोड़ी भी सबसे शांतिपूर्ण और खूबसूरत जगहों में से एक है। चारों ओर बिखरी खूबसूरत प्रकृति, देवदार के पेड़, हरे-भरे पहाड़ों को देखकर समय कैसे बीत जाता है, आपको पता ही नहीं चलता। अगर आप शहर की भागदौड़ से कुछ पल के लिए शांति की सांस लेना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं।

कैसे पहुंचें

शिमला रेलवे स्टेशन से दूरी 18 किमी

जब्बरहट्टी हवाई अड्डे से दूरी 20 किमी

4. मलाणा

कुल्लू जिले में स्थित मलाणा ऐसा गांव है जो अपनी संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। गर्मियों के महीनों के दौरान घाटी में भारतीयों की तुलना में अधिक विदेशी पर्यटक आते हैं। यह जगह एथेंस मलाणा नाम से लोगों के बीच लोकप्रिय है।

कैसे पहुंचें

नजदीकी रेलवे स्टेशन: चंडीगढ़

चंडीगढ़ हवाई अड्डे से दूरी 297 किमी और जब्बरहट्टी से दूरी 237 किमी।

5. सैंज घाटी

सैंज घाटी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू शहर से सिर्फ 50 किमी दूर है। दूर तक फैली हरी-भरी घास के मैदान सैंज घाटी की खासियत हैं। यह घाटी अपने शांतिपूर्ण, सुंदर और दर्शनीय स्थान के लिए जानी जाती है। सैंज घाटी चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ों और पेड़ों से घिरी हुई है।

कैसे पहुंचें

नजदीकी रेलवे स्टेशन: चंडीगढ़

चंडीगढ़ हवाई अड्डे से दूरी 297 किमी और जब्बरहट्टी से दूरी 237 किमी।

Exit mobile version