मानसून में स्वर्ग से कम नहीं हैं ये जगहें, खूबसूरत वादियों के बीच हर पल होगा खास।
रिमझिम बारिश और पार्टनर का साथ हर कोई चाहता है। अगर आप नवविवाहित जोड़ा हैं और अपना हनीमून मनाने की योजना बना रहे हैं, तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो स्वर्ग से कम नहीं हैं।
Monsoon Honeymoon Destinations : झमाझम बरसात, खूबसूरत-रोमांटिक जगह और पार्टनर का साथ लाइफ का सबसे खूबसूरत पल हो सकता है। अगर आप भी ऐसे समय का आनंद लेना चाहते हैं और आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताना चाहते हैं। इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान हमारे देश में कई ऐसी जगहें हैं, जो हनीमून के टाइम लिया खूबसूरत और रोमांटिक मानी जाती हैं। तो चलिए जानते है इन खूबसूरत जगहों के बारें में…
1. महाबलेश्वर (Mahabaleshwar)

महाबलेश्वर महाराष्ट्र के सतारा जिले में पश्चिमी घाट पर एक हिल स्टेशन है। महाबलेश्वर अपने जंगल और दर्शनीय स्थलों के लिए पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। ब्रिटिश राज के दौरान महाबलेश्वर कभी बॉम्बे की ग्रीष्म-कालीन राजधानी हुआ करता था।
अगर आप बारिश के मौसम में अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने के मूड में हैं तो महाबलेश्वर सबसे अच्छी जगह हो सकती है। इस सीजन में हनीमून के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता में आपको बस जाने का मन करता है। इस शहर में प्राचीन मंदिर, जंगल और हरियाली, झरने, पहाड़ियाँ, घाटियाँ शामिल हैं और यह अपने खूबसूरत स्ट्रॉबेरी खेतों के लिए भी जाना जाता है। साथ ही महाबलेश्वर अपने खूबसूरत मंदिरों के कारण भी लोगों को आकर्षित करता है।
2. गोवा (Goa)
गोवा का नाम सुनते ही मन में मौज-मस्ती के ख्याल आते हैं। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां समुद्र की ठंडी हवा रूह को बहुत सुकून देती है। गोवा अपने इतिहास और संस्कृति के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है। गोवा के खूबसूरत समुद्र तट और पर्यटन स्थल पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय हैं। बारिश की फुहारों के बीच लेट नाइट पार्टीज गोवा को मानसून में बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन बनाती है। गोवा किसी एक सीजन का नहीं बल्कि हर समय का पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन है
लेकिन मॉनसून के दौरान यहां आना स्वर्ग जैसा लगता है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन वक्त बिता सकते हैं। गोवा अपने समुद्र तटों, रोमांचक नाइटलाइफ़, स्वादिष्ट समुद्री भोजन, हलचल भरे बाज़ारों और बहुत कुछ के लिए बहुत लोकप्रिय है। गोवा में कई पर्यटक आकर्षण और गतिविधियाँ है।
जिनके लिए एक दिन, दो दिन, तीन दिन या एक महीना भी रह लें, तब भी कम पड़ेगा।
3. कुर्ग (Coorg)
भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित कूर्ग हिल्स स्टेशन या कोडागु पर्यटन स्थल अपनी खूबसूरत घाटी के दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। मशहूर कूर्ग प्रकृति प्रेमियों को यकीनन बेहद पसंद आने वाला है। यहाँ हिल्स स्टेशन समुद्र तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, और ये अपने कॉफी ,चाय के बागान और घने जंगलों के लिए भी प्रसिद्ध है।
खूबसूरती और रोमांटिक डेस्टिनेशन में एक नाम कर्नाटक के कुर्ग का भी आता है। रोमांस के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं है। यहां की हरियाली और झरनों से गिरता हुआ पानी अंदरूनी फीलिंग को और भी बेहतरीन बना देता है। यह एक बेहद खूबसूरत शहर है। बता दें कि कावेरी नदी का उद्गम कूर्ग में है। कूर्ग के पर्यटन स्थल ट्रैकिंग, क्रॉस कंट्री और ट्रेल लाइफ आदि के लिए पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
4. वायनाड (Wayanad)
वायनाड, केरल राज्य में है, जिसे भारत में एक सुंदर पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। वायनाड में आकर्षित झरने, ऐतिहासिक गुफाए, दर्शनीय मंदिर आदि है। बता दें कि वायनाड अपने मसाला बागानों और वन्य जीव अभ्यारण के लिए जाना जाता हैं। साथ ही वायनाड में यात्रा करने के लिए कई स्थान हैं जोकि टुअरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करते है। वायनाड में टुअरिस्ट ट्रेकिंग का मज़ा भी ले सकते है।
न्यूली मैरिड कपल अगर हनीमून सेलिब्रेट करना चाहते है। तो वायनाड की हसीन वादियां सबसे परफेक्ट लोकेशन हो सकती है। यहां का एक-एक पल पार्टनर के साथ बिताना खूबसूरत होती है। प्राकृतिक सुंदरता और प्राकृतिक रोशनी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। यह प्यार जगाने के लिए अच्छी जगह मानी जाती है।