Latest Travel ट्रेवल

भारत के गर्मियों के 10 बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशंस!

घूमने के लिए सबसे बेस्ट हैं भारत की ये 10 जगहें, इस बार गर्मी की छुट्टियों मे जरूर बनाएं जाने का प्लान।

हमेशा से ही भारत Tourist Place के लिए दुनियाभर में खिंचाव का केंद्र रहा है यहां हर साल काफी भारी सख्या पर्यटक घूमने आते हैं। अगर आप इस गर्मी में छुट्टियों की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे घूमने के लिए भारत की 10 बेस्ट जगहों के बारे में।

Tourist Place In India: गर्मियां आते ही कई लोग छुट्टियों की प्लानिंग करने लगते हैं। रोज की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के प्रेशर से दूर ज्यादातर लोग वेकेशन पर किसी ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं जहां उन्हें न सिर्फ शांति और सुकून मिले, बल्कि वह सुकून के कुछ पल भी बिता सकें। अगर आप भी इन गर्मियों में वेकेशन प्लान कर रहे हैं तो हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप भीड़-भाड़ से दूर शांति से वेकेशन एन्जॉय कर सकते हैं।

1.कश्मीर

Kashmir

सबसे पहले बात करते है कश्मीर की धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर हमेशा से ही लोगों के बीच काफी पॉपुलर रहा है। गर्मियों में यहां आप बेहतरीन छुट्टियां बिता सकते हैं। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है जो आपका दिल जीत लेगी। आप यहां नदियों, खूबसूरत झरनों, घाटियों, हरे-भरे जंगलों और शिकारा की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

कश्मीर घाटी की सबसे खूबसूरत जगह

सोनमर्ग और गुलमर्ग कश्मीर के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है.यह दोनों इतने सुंदर है कि हर साल इसे देखने के लिए भारी संख्या पर्यटक आते हैं. दूसरे देशों से घूमने आने वाले टूरिस्ट को भी यह जगह बहुत पसंद आती है.यदि आप कश्मीर घाटी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सोनमर्ग और गुलमर्ग जाना न भूलें.इसके अल्वा भी यहाँ पर कई जगह देखना लायक है जैसा लिद्दर नदी,मुगल गार्डन, ऐतिहासिक इमारतें, डल और नगेन झील हैं

2. लेह लद्दाख

Ladakh

लद्दाख बेहद ही खूबसूरत जगह है। लेह लद्दाख जाने के लिए मनाली से यात्रा शुरू होती है हर कोई यहां की हसीन वादियों का दीवाना है। यहां की बर्फबारी और पर्वतीय दर्रे आकर्षण का केन्द्र है। अगर आप गर्मियों की छुट्टियां मे लद्दाख घूमने जा रहे हैं, तो पैंगोंग लेख जरूर देखने जाए। यह एक बहुत खूबसूरती झील है। इसके अलावा आप मैग्नेटिक हिल, खारदुंग ला दर्रा, नुब्रा घाटी,जंस्कार घाटी आदि पर्यटन स्थल भी देख सकते हैं।

लेह लद्दाख भारत के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है।लद्दाख का टूर आपके लिया शानदार अनुभव हो सकता है।हर कोई एक बार बाइक से लद्दाख की ट्रिप करने की प्लानिंग करता है और यह सपना कुछ का सच होता है और कुछ का नहीं। समुद्र तल से 11,400 फीट की ऊंचाई पर स्थित लद्दाख को “उच्च दर्रों की भूमि” के रूप में जाना जाता है। यहां के सुन्दर दृश्य हर किसी को सम्मोहित कर सकता है।

3. डलहौजी

Dalhousie

भारत के हिमाचल प्रदेश के चम्बा ज़िले का एक छोटा सा शहर है। जो अपने प्राकृतिक दृश्यों, घाटियों, फूलों, घास के मैदानों और तेजी से बहने वाली नदियों के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। डलहौजी भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक है,इस वजह से यह हिल स्टेशन गर्मियों में ब्रिटिश लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है।अगर आप भी भारत में गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिये अच्छी जगहों की तलाश कर रहे हैं तो डलहौजी में आपका स्वागत है।

डलहौजी में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक खज्जियार भी है।खजियार डलहौजी शहर से 24 किमी दूर है, जो देवदार के पेड़ों से ढका हुआ है। 6,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित, खज्जियार अपनी प्राकृतिक सुंदरता और प्राकृतिक स्थान के कारण डलहौजी के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आप यहां पैराग्लाइडिंग, हाइकिंग, घुड़सवारी और ज़ोरबिंग जैसी मनोरंजक गतिविधियां कर सकते हैं।

4. रानी खेत

Ranikhet

भारत के उत्तराखंड राज्य का एक बहुत ही ठंडा और मुख्य हिल स्टेशन है गर्मी के दौरान रानी खेत का तापमान 8°C से 22°C के बीच रहता है।रानी खेत की सुखद जलवायु और सरल प्राकृतिक सुंदरता इसे एक अद्वितीय ग्रीष्मकालीन पर्यटन स्थल बनाती है।रानीखेत अपने कई खास पर्यटन स्थलों से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

रानीखेत में जलवायु गर्मियों में कम अनुकूल होती है, जुलाई से सितंबर तक वर्षा ऋतु के साथ, फिर नवंबर से फरवरी तक सर्दियों में बर्फ गिरती है। रानीखेत का हर मौसम घूमने का आनंद देता है। वैसे तो रानीखेत की यात्रा साल के किसी भी समय की जा सकती है, लेकिन सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक है। अगर आप सर्दियों में घूमना चाहते हैं तो सितंबर से नवंबर के बीच जाएं, जब मौसम सबसे अच्छा होता है।

5. ऊटी

Ooty

नीलगिरी की पहाड़ियों में स्थित एक अति सुंदर और मनमोहक शहर है। भारत के दक्षिण में मौजूद यह शहर देश-दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां पर हर साल कई हजार पर्यटक अपनी गर्मियों की छुट्टियां बिताना आते हैं। अगर आपको भी प्राकृतिक खूबसूरती नजरों के साथ अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो ऊटी भी घूमना के लिए अच्छा विकल्प हैं।

ऊटी भारत के तमिलनाडु राज्य का एक शहर और हिल स्टेशन है। “ऊटी” नाम ऊटाकामुंड (उधगमंडलम स्तर) के लिए छोटा है। ऊटी नीलगिरी, या ब्लू माउंटेन, पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। यह समुद्र तल से करीब 7,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। ऊटी अपने प्रसिद्ध चाय बागानों के लिए जाना जाता है।

6. असम

Assam

असम भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है यहां का बहुत खूबसूरत ऑफ-बीट डेस्टिनेशन है। यह भारत का ऐसा राज्य है जो अपनी खूबसूरती से पर्यटक को आकर्षित करता आया है। यदि आप पहाड़ों और समुद्र तट के अलावा किसी अलग जगह अपनी गर्मियों की छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो असम आप बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। यहां की सुंदरता और धार्मिक माहौल आपको सुकून प्रदान करेगी। साथ ही आप यहां कई तरह वन्यजीव भी देख़ने को मिलेंगे हैं।

असम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविध इतिहास के लिए जाना जाता है। यह राज्य बांग्लादेश और भूटान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है और इसकी संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है।असम मे ब्रह्मपुत्र नदी, खुबसूरत पहाड़ियों, अत्यधिक वनस्पतियों और जीवों के साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग के समान है

7. दार्जिलिंग

Darjeeling

गर्मियों की छुट्टियां के लिए दार्जिलिंग एक बहुत अच्छा जगह है। यहां पूरे सालभर टुअरिस्ट का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन गर्मी के मौसम में पर्यटकों की जमघट बढ़ जाती है। दार्जिलिंग को क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। आप यहां से कंचनजंगा का खास नजारा देख सकते हैं ,और साथ ही हरे-भरे चाय के बगवानों की सुन्दरता लोगों को आकर्षित कर देती है।

दार्जीलिंग अपने मनमोहक वातावरण, हरी-भरी पहाड़ियों और चाय के बागानों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।दार्जिलिंग ब्रिटिश शासन के समय से ही एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां की खूबसूरत घाटी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यही कारण है कि हर साल हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक दार्जिलिंग घूमने आते हैं।

8. औली

Auli

औली, जो उत्तराखण्ड राज्य के चमोली ज़िले में हिमालय की पहाड़ियों पर स्थित एक नगर है। जिसको मिनी स्वीटजरलैंड के नाम से भी बुलाया जाता है। यह दुनियाभर में स्कीइंग एक्टिविटी के लिए सबसे अधिक लोकप्रिय है। और साथ ही आप यहां ट्रैकिंग का आंनद ले सकते हैं। यहां त्रिशूल पर्वत की सुंदरता आप देखते ही रहा जाएंगे। चिनाब झील तो एडवेंचर लवर्स मुख्य पॉइंट हैं।

औली,जो हरे-भरे ओक के पेड़ों, सेब के ऑर्किड और देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। औली पहुंचने के लिए आपको जोशीमठ के लिए बस या टैक्सी पकड़नी होगी। जोशीमठ के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है उत्तराखंड जैसे देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार। दिल्ली से जोशीमठ के लिए बसें भी उपलब्ध हैं। जोशीमठ से, औली 10 किमी की दूरी पर स्थित है जिसे आप बिना किसी परेशानी के आसानी से कवर कर सकते हैं।

9. मुन्नार

Munnar

दक्षिण भारत मे स्थित मुन्नार केरल राज्य का सबसे सुंदर हिल स्टेशन है। अगर आप नेचर लवर्स हैं, तो यहां पर एक बार जरूर घूमने जाएं। आप यहां कुंडला झील, एरविकुलम नेशनल पार्क जैसी स्थान पर घूमने जा सकते हैं। यहां के खूबसूरत झरने पर्यटकों का मन मोह लेती हैं। यहां का मौसम साल भर काफी सुहावना होता है।

मून्नार का उदय तीन पर्वत धाराओं, अर्थात् मुथिरापुझा, नल्लथानी और कुंडला के संगम से होता है। समुद्र तल से लगभग 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन कभी दक्षिण भारत में ब्रिटिश सरकार का गर्मियों का विश्राम स्थल हुआ करता था।मुन्नार अपने दूर तक फैले चाय बागानों, खूबसूरत पहाड़ों, घाटियों और वनस्पतियों एवं वन्यजीवों के लिए जाना जाता है.

10. शिलांग

Shillong

मेघालय की राजधानी शिलांग प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर आपको बेहद खूबसूरत झील-झरनें देखने को मिल जाएंगे। जब भी आप फ्रेंड्स या फिम्ली के साथ शिलांग घूमने जाए, तो एलीफेंट फॉल्स देखना न भूलें। यह एक ऐसा झरना है,जो हाथी की तरह दिखाई देता है । अगर आप प्रकृतिक चीज़ों के समक्ष होना चाहते हैं, तो शिलांग सबसे अच्छी विकल्प है।

समुद्र तल से 1,491 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिलांग मेघालय की राजधानी होने के साथ-साथ एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन भी है। ये भारत का ऐसा हिल स्टेशन है, जहां चारों तरफ से पहुंच सकते हैं।शिलांग को झीलों के शहर भी कहा जाता हैं।आपको बता दें कि शिलांग का नाम देवता यू-शिलांग के नाम पर रखा गया है। शिलांग अपनी सुंदरता की वजह से किसी स्कॉटलेंड से कम नहीं है।

Exit mobile version