Health & Fitness Tips : अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए बस आपको कुछ अच्छी आदतों का पालन करना।आइए जानते हैं ऐसी 5 आदतों के बारे में जो आपको हमेशा स्वस्थ रखती हैं।
Health & Fitness Tips : अपना लीजिए ये 5 हेल्दी आदतें,जीवन भर स्वस्थ रहेंगे, कभी बीमार नहीं पड़ेंगे
Health Tips : शरीर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो बीमारियां आपको घेरने लगती हैं. यदि आप जीवन भर फिट रहना चाहते हैं,तो आपको छोटी-छोटी हेल्दी आदतें शुरू करनी होंगी। ये आदतें आपके शरीर को फिट और हेल्दी रखेगी ।और आप के शरीर को अच्छी तरह काम करने के लिए प्रेरित करते हैं.इन हेल्दी आदतों का प्रभाव आप के शरीर के साथ साथ आपके दिमाग पर भी पड़ता है और आप मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। आइए जानते हैं कौन सी 5 आदतें हमारे शरीर को फिट और स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।
Health & Fitness Tips : ये 5 आदतें आपको जीवन भर स्वस्थ रखती हैं
1. खाली पेट क्या पीना चाहिए?
हम सभी की सुबह की शुरुआत चाय के साथ होती है। और इससे शरीर खुश्क हो जाता है और गैस, जलन और गलन की शिकायत बढ़ने लगती है। चाय की जगह आपको दिन की शुरुआत पानी से करनी चाहिए। यह न केवल आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है बल्कि फैट बर्निंग मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।
2. अच्छा खाओ, अच्छा खिलाने की आदत – अच्छे भोजन के लाभ
हेल्थ डायरेक्ट के अनुसार ज्यादातर बीमारियां शरीर में किसी न किसी पोषक तत्व की कमी के कारण होती हैं। इसलिए आपको रोजाना सही और हेल्दी खाना खाना चाहिए। सोया में कार्बोहाइड्रेट, स्वस्थ वसा, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन और विटामिन सी जैसे खनिज मौजूद होते हैं।ये आदत आप के वजन कम करने में भी मदद करता है।
3. 8-9 घंटे की नींद लेने की आदत – सही नींद का मूल्य
आपकी चाहे कोई भी उम्र हो, लेकिन शरीर पर्याप्त नींद चाहता है। क्योंकि, इस समय शरीर और दिमाग की सेल्स खुद को मरम्मत करती हैं। नींद पूरी न होने से शरीर और दिमाग पर तनाव बढ़ने लगता है और जिस के कारणआपको कई बीमारियां आपको घेर सकती हैं।
4. रोज 30 मिनट व्यायाम करने की आदत – Exercise Benefits
बचपन में हम सब खूब खेल कूद करते हैं, जो कि एक्सरसाइज व व्यायाम का ही रूप है। जिससे हमारी बॉडी लचीला, स्वस्थ और फिट रहता है।और धीरे -धीरे, ये आदत छूट जाती है और हम लोग बीमारियों का शिकार बन जाते हैं। इसलिए हमे बुढ़ापे तक रोजाना 30 मिनट चलने-फिरने, स्ट्रेचिंग जैसी फिजिकल एक्टिविटी लाजिमी तौर पर करनी चाहिए।
5. मेडिटेशन की आदत बचपन से ही डालें – मेडिटेशन के लाभ
बचपन में सीखी हुई आदतें जीवन भर हमारे साथ रहती हैं। इसलिए आपको भी मेडिटेशन की आदत डालनी चाहिए और अपने बच्चों को भी इसे करवाना चाहिए। यह तनाव को दूर रखकर मन की शांति प्राप्त करने में मदद करेगा।

बुरी आदतों से बचना चाहिए – जितना महत्वपूर्ण अच्छी आदतें अपनाना है, उतना ही बुरी आदतों से दूर रहना जरूरी है। इसलिए गंदे भोजन और ट्रांस फैट, ज्यादा मीठा वाले खाद्य पदार्थ, धूम्रपान, शराब, तनाव आदि खाने से बचें।