Health Latest

रोना से भी, जुड़े हैं सेहत के कई सारे फायदे!

Benefits of Crying – जिस तरह हंसने के फायदे होते हैं। उसी तरह रोने के भी फायदे हैं। इससे हमरी आंखें क्लीन रहती है। और साथ ही दुख से निपटने में मदद मिलती है तथा तनाव भी कम होता है लेकिन बिना कारण रोते रहना या बहुत ज्यादा रोते रहना डिप्रेशन का कारण भी बन सकता है।

Benefits of Crying – रोना मनुष्य द्वारा अनुभव की जाने वाली एक भावना है। अपनी भावनाओं को उमड़ने देना यानी ज़ाहिर करना बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसके बहुत सारे फायदे होते हैं। रोना आमतौर पर उदासी से जुड़ा होता है। मनुष्य को खुशी, क्रोध और हताशा या अन्य भावनाओं में भी रोना आ सकता है। रोने को कई लोग कमजोरी की निशानी मानते हैं लेकिन ये एक ऐसा इमोशन है, जो आपके शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद है। जी हां, अगर आप ये सुनकर चौंक गए, तो आज हम इस लेख में रोने के फायदों के बारे में बात करेंगे।

इससे पहले रोने के फायदों की बात करे, उससे पहले रोना कितने तरह का होता है आइए जान लेते हैं।

1. इमोशनल – जब तनाव बहुत ही जयादा बढ़ जाता है, तो ऐसी टाइम में आंखों से आंसू निकलता है। इससे भी रोने के फायदे होते हैं।

2. बसल – टियर डक्ट से लगातार आंसू निकलते रहते हैं, जिनमें प्रोटीन-रिच एंटीबैक्टेरियल लिक्विड होता है। ये पलक झपकने में मदद करते हैं।

3. रिफ्लेक्स – रिफ्लेक्स कुछ समय में होता है जैसे की हवा, धुआं या फिर प्याज के कारण। इस टाइम टाइम के दौरान आंखों से आंसू निकलने के कारण आंखें सुरक्षित रहती हैं।

रोने से सेहत को होने वाले फायदे

डॉ. विजय कुमार गुर्जर, वरिष्ठ सलाहकार और गेरीट्रिक चिकित्सा विभाग के प्रमुख, प्राइमस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, नई दिल्ली ने बताया कि, रोने से भावनात्मक तनाव बहुत कम हो सकता है और काफी आराम मिल सकता है। जब भी हम रोते हैं तो स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होते हैं, जो स्ट्रेस को कम करते हैं।

1. मूड अच्छा होता है – रोने से हमारा मूड अच्छा हो सकता है और हमें बेहतर महसूस करने में मदद मिलती है। आँसुओं में एंडोर्फिन नामक प्राकृतिक दर्द निवारक होता हैं, जो हमें शांत और ज्यादा आराम महसूस करने में हेल्प कर सकता हैं।

2. शारीरिक रूप से लाभ – रोने से कई शारीरिक लाभ भी मिल सकते हैं, जैसे इससे आंखों को चिकनाई मिल सकती है और साथ मे संक्रमण को भी रोका जा सकता है। आंसुओं में लाइसोजाइम होता है। लाइसोजाइम एक एंटीबायोटिक है जो संक्रमण को रोकने में मदद करता है।

3. कम्युनिकेशन – रोना अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने व्यक्त करने का एक तरीका हो सकता है। जब हम रोते हैं तो दूसरों को दिखाते हैं कि हम खुश नहीं है, दुखी है। और मुसीबत में हैं और मदद की ज़रूरत है।

4. आत्म-जागरूकता – रोने से हमें खुद को बेहतर तरीके से जानने और अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल सकती है। जब हम रोते हैं, तो हम इस बात के बारे मे सोच सकते हैं कि हमे रोना क्यों आ रहा है। और इस रोने के कारण से कैसे निपटें।

5. आंसू नाक साफ करते हैं – आंतरिक जलस्रोत से आंसू नासिका में प्रवाहित होते हैं, जिससे नाक में जमा मैल साफ हो जाता है। रोने पर अक्सर नाक बहने लगती है। इसलिए रोने से नाक में जमा हुए बैक्टीरिया और गंदगी पूरी तरह साफ हो जाती है।

रोना हमारी भावनाओं को प्रकट करने का एक स्वाभाविक और अच्छा तरीका होता है। इसका हमारे शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर कई लाभ पड़ सकता हैं। आवश्यकता पड़ने पर हमे रोने देना और अपने आंसुओं को रोकना नहीं चाहिए है।

Exit mobile version