Weight Loss – गर्मियों का मौसम वजन कम करने के लिए अच्छा माना जाता है। और लोग फैट्स कम करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। इस मौसम में आप अपनी रुटीन डाइट में चाय ऐड कर भी वजन कम कर सकते हैं।
Weight Loss Tips: आजकल बिगड़े लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण अधिकतर लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं। जिसके कारण कई खतरनाक बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। शरीर का वजन बढ़ने पर जोड़ों का दर्द, डायबिटीज, हार्ट रोग और अन्य कई बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। खानपान में कंट्रोल और नियमित रूप से एक्सरसाइज कर आप बढ़ते वजन को कम (Weight Loss) भी कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, चाय पीने से भी फैट्स को कम कर सकते हैं। जी हां, कुछ चाय वजन कम करने में काफी मददगार हैं। तो चलिए जानते हैं, वेट कम करने के लिए कौन-से चाय पीना फदयामंद हैं।
1. ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैटेचिन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन तेजी से कम होने में मदद मिलती है। यह टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को भी कम करने में मददगार है।

2. सौंफ की चाय
भारतीय रसोई में सौंफ बड़ी आसानी से मिल सकती है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर माउथ फ्रेशनर के रूप में खूब इस्तेमाल की जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। सौंफ का उपयोग कई पाचन दवाओं में भी किया जाता है। सौंफ की चाय पीने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।
3. अदरक की चाय
अदरक की चाय न केवल गले की खराश को कम करता है, बल्कि यह वजन कम करने में भी मददगार है। यह पाचन संबंधी समस्या अपच, मतली और वजन को कम करने में मददगार है। फैट बर्न करना चाहते हैं, तो खाना खाने के बाद अदरक की चाय पी सकते हैं।
4. नेटल टी
नेटल टी एक तरह का हर्बल चाय है। जो वजन कम करने में काफी हद तक मददगार है। यह ब्लोटिंग की समस्या से बचाने में भी मदद करती है। इस चाय में एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो हेल्थ के लिए कई तरह से लाभकारी होता है।
5. दालचीनी की चाय
यदि आप मोटापे से काफी परेशान हैं, तो दालचीनी की चाय जरूर पिएं। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आयरन, फास्फोरस, प्रोटीन और कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स है। यह फैट्स बर्न के साथ तनाव को कम करने में भी सहायक है।
6. ब्लैक टी
ब्लैक चाय पोषक तत्वों से भरी होती है, ग्रीन टी या सफेद चाय से थोड़ी अलग होती है। लेकिन ग्रीन टी की तरह ही यह वजन घटाने में मददगार है। यह फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सिडेंट से पर्याप्त होती है, जो वजन घटाने (Weight Loss) जैसे बहुत सारे स्वास्थ्य लाभों से जुड़े होते हैं।
7. लेमन बाम चाय
लेमन बाम एक जड़ी बूटी वाली चाय है, जो अपने सुखदायक और शांत प्रभावों के लिए जानी जाती है। यह तनाव कम करने, नींद को बढ़ावा देने और त्वचा और बालों में सुधार के अलावा पाचन में सुधार करती है। यह पाचन प्रक्रिया को तेज करती है और मल त्याग को बढ़ावा देती है। इसके अलावा यह एंटीऑक्सिडेंट का बेहतर स्रोत है, जो शरीर को डिटॉक्स कर सकती है।